Apple iPhone 17 price leaked: भारत, अमेरिका, यूके, यूएई समेत दुनियाभर में कितनी होगी कीमत?
iPhone 17 Series को Apple इस सितंबर 2025 में लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन अभी से सबके मन ये उत्सुकता है कि इस बार इसमें नया क्या रहेगा? इसकी कीमत कितनी रहेगी? मिडिल क्लास के लोग इसको एफर्ट कर पाएंगे या नहीं? ये प्रश्न एक आम आदमी के दिमाग में चल रहा है। इस लिए हम आपके इन सारे प्रश्नों का जवाब देने आये हैं, तो पूरे लेख को अंत तक पढ़ियेगा।
![]() |
iPhone 17 Pro Max Costs ₹1.64 Lakh?! Full Breakdown Inside!
लॉन्च तारीख और प्री-ऑर्डर की संभावनाएं
Apple हर साल सितंबर की शुरुआत में अपने iPhones लॉन्च करता है। इस बार भी 8 से 11 सितंबर 2025 के बीच iPhone 17 सीरीज लॉन्च हो सकती है। लॉन्च के बाद उसी सप्ताह से प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है।
iPhone 17 Series की संभावित कीमत (मुख्य देशों में)
iPhone 17 के बेस मॉडल की अनुमानित कीमतें इस प्रकार हो सकती हैं:
देश | कीमत |
भारत | ₹79,900 |
अमेरिका | $899 |
यूएई | AED 3,799 |
यूनाइटेड किंगडम (UK) | £849 |
यूरोप (जर्मनी, फ्रांस आदि) | € 1,019 |
ऑस्ट्रेलिया | AUD 1,599 |
कनाडा | CAD 1,199 |
चीन | CNY 6,499 |
जापान | JPY 129,800 |
सिंगापुर | SGD 1,429 |
iPhone 17 Pro और Pro Max में क्या मिलेगा नया?
- iPhone 17 Pro और Pro Max में इस बार डिजाइन से लेकर कैमरा और प्रोसेसर तक, हर चीज़ को नया रूप दिया गया है।
- कैमरा सेटअप अब हॉरिजॉन्टल हो गया है, जिसमें तीन 48MP लेंस मिलेंगे – वाइड, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो।
- Apple का नया A19 Bionic चिप (2nm टेक्नोलॉजी) प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा।
- RAM अब 12GB हो सकती है और नया Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
- फोन में मिलेगा नया iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम।
- फ्रंट कैमरा भी अब 24MP का होगा, जो FaceTime और सेल्फी के अनुभव को बेहतर बनाएगा।
iPhone 17 Pro Max: सबसे महंगा मॉडल
iPhone 17 Pro Max इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा जिसकी कीमतें इस प्रकार अनुमानित हैं:
- भारत में: ₹1,64,900
- अमेरिका में: $2,300
iPhone 17 Air: हल्का और पतला iPhone
iPhone 17 Air को खासतौर पर पतला और हल्का बनाया गया है। यह फोन सिर्फ 5.5mm मोटा और 145 ग्राम वजन वाला हो सकता है।
- मटेरियल में Titanium-Aluminium मिश्रधातु का इस्तेमाल होगा।
- इसमें होगा 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ (ProMotion नहीं)।
- रियर में सिर्फ एक 48MP कैमरा, जबकि फ्रंट कैमरा 24MP रहेगा।
- बैटरी सिर्फ 2,800mAh की हो सकती है, लेकिन Apple इसमें Adaptive Power Mode दे सकता है जो बैटरी को लंबा चलाने में मदद करेगा।
iPhone 17 के संभावित कलर ऑप्शन
iPhone 17 सीरीज के लिए नए रंगों की बात भी सामने आ रही है। इस बार आपको मिल सकते हैं ये कलर ऑप्शन:
- ब्लैक
- सिल्वर
- ग्रे
- डार्क ब्लू
- और नया ऑरेंज-कॉपर टोन
क्या आपको अपग्रेड करना चाहिए?
अगर आप एक बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro और Pro Max आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
वहीं, iPhone 17 Air उन यूज़र्स के लिए है जो एक स्टाइलिश, हल्का और पतला iPhone चाहते हैं — थोड़ा किफायती कीमत पर।
हालांकि, इस बार iPhone की कीमतों में बढ़ोत्तरी तय है, इसलिए बजट बनाकर ही अपग्रेड की योजना बनाएं।
Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, लीक्स और अनुमानों पर आधारित है। वास्तविक कीमतें और फीचर्स Apple द्वारा आधिकारिक लॉन्च के समय ही स्पष्ट किए जाएंगे।
Post a Comment