PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20वीं किस्त: जानिए तारीख, लाभ, लाभार्थी सूची और जरूरी काम

 नमस्कार किसान भाइयों

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा चलायी जा रही एक बहुत ही कारगर योजना है, जिससे करोड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत सभी पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।

PM Kisan Yojana 20वीं किस्त की घोषणा, किसान इंतजार में
PM किसान 20वीं किस्त का इंतजार, जल्द घोषणा संभव


इस साल फरवरी माह में किसानों की 19वीं किस्त जारी की गई थी। तब से लेकर अभी तक किसान इस इंतज़ार में हैं कि आखिर उनकी 20वीं किस्त सरकार कब तक उनके खाते में भेजेगी। 20वीं किस्त तो वैसे जून में ही भेजी जानी थी, लेकिन दिक्कतों के कारण प्राप्त नहीं हो सकी।

इसलिए सभी किसान यह अनुमान लगा रहे हैं कि शायद कल बिहार के मोतिहारी जिले में होने वाली जनसभा में 20वीं किस्त की घोषणा की जा सकती है।

लेकिन कुछ किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। क्यों नहीं मिलेगा — इसके लिए पूरा लेख अवश्य पढ़ें। नहीं तो आप भी 20वीं किस्त लेने से चूक सकते हैं।



20वीं किस्त कब तक जारी होगी?

मीडिया से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई 2025 को बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में एक बड़ी जनसभा में इस किस्त की घोषणा कर सकते हैं। इस मौके पर वे ₹2,000 की राशि का बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खातों में DBT के जरिए रकम ट्रांसफर कर सकते हैं। कुछ किसानों को वे प्रतीकात्मक ₹2000 का चेक भी प्रदान कर सकते हैं।

इससे पहले, हर तिमाही की तरह इस बार भी लगभग 9.8 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। कल किस्त जारी होगी कि नहीं, यह देखने वाली बात है।

अब तक कितनी सहायता दी गई है?

PM Kisan Yojana की अगर हम बात करें तो इस योजना की शुरुआत 2018 में की गई थी। अब तक इसके तहत सरकार द्वारा किसानों को ₹2 लाख करोड़ से अधिक की राशि DBT के माध्यम से दी जा चुकी है। केवल 19वीं किस्त में ही ₹22,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। इस योजना की खास बात यह भी है कि इसमें 2.41 करोड़ महिला किसान भी शामिल हैं, जो कि प्रधानमंत्री जी की आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को नया बल देती है।


 किस्त पाने से पहले कौन-कौन से काम जरूरी हैं?

लेकिन इस बार PM Kisan Samman Nidhi के लिए केवल पात्र होने से काम नहीं चलेगा। अगर किसान भाई समय पर 20वीं किस्त की राशि अपने खाते में पाना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ ज़रूरी काम आज ही करने होंगे। अन्यथा आप 20वीं किस्त पाने से वंचित रह सकते हैं। तो वे ज़रूरी काम कौन-कौन से हैं, आइए जानते हैं।

  1. बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  2. बैंक खाता DBT के लिए सक्षम होना चाहिए।
  3. आपकी e-KYC पूरी होनी चाहिए।
  4. भूमि रिकॉर्ड और नाम की जानकारी अपडेट होनी चाहिए।

इन सभी शर्तों को पूरा किए बिना आपकी किस्त रोक दी जा सकती है।


e-KYC कैसे करें?

जुलाई में बारिश की पहली बूंद गिरते ही किसान भाई अपने खेत और बाड़ी में व्यस्त हो जाते हैं, और यह मौसम तो धान की रोपाई का होता है। लेकिन अगर PM Kisan की राशि प्राप्त करनी है, तो सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि अब चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे ही ऑनलाइन e-KYC कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऑनलाइन e-KYC करने की प्रक्रिया:

  • PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर "e-KYC" विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें और ‘Search’ पर क्लिक करें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
  • OTP डालें और प्रक्रिया को पूरा करें

अगर OTP नहीं आता या कोई त्रुटि आती है, तो आप नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर Biometric KYC करवा सकते हैं।

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें?

किसान भाइयों आप बहुत आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।

चरण-दर-चरण तरीका यह है:

  • PM Kisan पोर्टल पर जाएं
  • भारत के नक्शे के नीचे “Dashboard” टैब पर क्लिक करें
  • “Village Dashboard” ऑप्शन में राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत का चयन करें
  • “Get Report” बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी — वहां अपना नाम देखें

यदि आपका नाम नहीं है, तो हो सकता है कि आपकी e-KYC या आधार लिंकिंग में कोई त्रुटि हो।

भूमि जानकारी कैसे अपडेट करें?

किसान भाइयों, एक बात और जोड़ना चाहूंगा कि यदि आपने हाल ही में ज़मीन खरीदी है या किसी अन्य राज्य/जिले में स्थानांतरित हुए हैं, तो आपको PM Kisan पोर्टल पर भूमि से संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी। इसके लिए आपको “State Transfer Request” विकल्प का उपयोग करना होगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालकर OTP के माध्यम से लॉगिन करना होता है और आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे खसरा, खतौनी आदि) अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना होता है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही आपके खाते में इस योजना की राशि आएगी, अन्यथा आपको कुछ दिन इंतज़ार करना पड़ सकता है। इसलिए यह कार्य आपको अतिशीघ्र कर लेना चाहिए।

संपर्क और सहायता

यदि आपको किसी भी तरह की परेशानी है तो आप नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

  • 📞 हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 011-24300606
  • 🌐 वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in
  • 📩 ईमेल: pmkisan-ict@gov.in


निष्कर्ष

PM Kisan Yojana किसानों के लिए आर्थिक रूप से सहारा बनने वाली सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। अगर आपने अपनी सारी जानकारी सही से अपडेट कर रखी है और e-KYC पूरी कर ली है, तो 20वीं किस्त जल्द ही आपके खाते में आ सकती है। अगर कोई गलती रह गई है तो तुरंत सुधार करवाएं।


⚠️ डिस्क्लेमर:
यह वेबसाइट/पोस्ट केवल सूचना के उद्देश्य से बनाई गई है। PM Kisan Yojana से संबंधित सभी आधिकारिक अपडेट, किस्त जारी होने की तिथि, लाभार्थी सूची आदि की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
हम किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता, किस्त वितरण या फॉर्म भरने की सेवा प्रदान नहीं करते हैं।

No comments

Powered by Blogger.