UPSSSC PET RESULT 2025 LATEST UPDATE: रजिस्ट्रेशन नंबर अमान्य क्यों दिखा रहा है? सच जानें
नमस्कार पाठकों
विगत शुक्रवार को PET रिज़ल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया कि रिज़ल्ट जारी हो गया है। लेकिन कई अभ्यर्थी जब वेबसाइट पर विज़िट किए तो पता चला कि कुछ लोगों का रिज़ल्ट दिखा, और अधिकांश अभ्यर्थियों के रिज़ल्ट में यह लिखा आ रहा है कि “आपका पंजीकरण संख्या अमान्य है।”
आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या सच में रिज़ल्ट जारी हो गया है? और आप यह रिज़ल्ट कैसे देख सकते हैं?
![]() |
क्या PET का रिज़ल्ट जारी हो गया है?
इसका एक लाइन में जवाब है— नहीं!
दरअसल सूत्रों के हवाले से खबर है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रिज़ल्ट का प्रारूप देखने के लिए एक ट्रायल किया था और गलती से वह आयोग की वेबसाइट पर पब्लिश हो गया।
जिसकी वजह से कुछ अभ्यर्थियों ने अपना रिज़ल्ट देख भी लिया, लेकिन आधिकारिक रूप से रिज़ल्ट जारी नहीं हुआ है।
इसी कारण जब आप वेबसाइट पर अपना ज़रूरी विवरण डाल रहे हैं, तो यह संदेश आ रहा है—
“आपका रजिस्ट्रेशन नंबर अमान्य है।”
इसका मतलब है कि अभी रिज़ल्ट जारी नहीं किया गया है।
PET RESULT 2025 - क्या आपका सच में रजिस्ट्रेशन नंबर अमान्य है?
आपका रजिस्ट्रेशन नंबर बिल्कुल सही है, आपको ज़रा भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
जैसे ही आधिकारिक रूप से रिज़ल्ट जारी किया जाएगा, आयोग की वेबसाइट आपका रिज़ल्ट दिखाना शुरू कर देगी।
आपका रजिस्ट्रेशन नंबर बिल्कुल सही है क्योंकि आपने इसी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परीक्षा दी है।
इसलिए रजिस्ट्रेशन नंबर अमान्य होने का सवाल ही नहीं उठता।
आप निश्चिंत रहिए और रिज़ल्ट आने का इंतज़ार कीजिए।
PET RESULT कब तक रिज़ल्ट आएगा?
PET का रिज़ल्ट बहुत जल्द आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
रिज़ल्ट की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।
सबकुछ तैयार है, बस रिज़ल्ट अपलोड होने की देर है।
बीते दिनों हुए घटनाक्रम को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि रिज़ल्ट का ट्रायल पहले ही हो चुका है, बस फाइनल रिज़ल्ट आने की देर है।
आप सब अभ्यर्थी वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें, बहुत जल्दी आपका रिज़ल्ट आयोग की वेबसाइट पर देखने को मिलेगा।
PET RESULT 2025 कैसे और कहां देखें ?
PET का रिज़ल्ट आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं—
www.upsssc.gov.in
रिज़ल्ट से संबंधित जानकारी हम आपको अपनी इसी वेबसाइट पर भी दे देंगे।
साथ ही लिंक भी उपलब्ध करा देंगे, जिस पर क्लिक करके आप सीधे अपना रिज़ल्ट देख सकेंगे।
.png)
Post a Comment